रोज एक यूनिवर्सिटी में जाएंगे मोदी के मंत्री

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद से ही युवाओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के मंत्रियों को हर दिन किसी न किसी यूनिवर्सिटी में भेजने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि यह योजना तैयार की जा रही है, जिसके तहत मंत्री हर दिन एक यूनिवर्सिटी में जाएंगे और छात्रों से उनकी चिंताओं पर बात करेंगे साथ ही देश से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय जानेंगे।

बताया गया है कि ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत मंत्री निर्धारित यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे युवाओं व छात्रों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में उनको जानकारी देंगे। असल में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के मंत्री छात्रों और युवाओं से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो पोस्ट किए।

बहरहाल, जानकार सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और युवा मामले व खेल मंत्री मनसुख मांडविया को यूनिवर्सिटी और दौरे पर जाने वाले मंत्रियों के साथ तालमेल की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे का पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस योजना पर चर्चा हुई और साथ ही मंत्रियों की सोशल मीडिया पोस्ट की पहुंच पर भी चर्चा हुई। इसमें खासतौर पर युवा लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की बात कही गई।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo