एनटीए ने परीक्षा टीम के 600 विशेषज्ञों को हटाया

Categorized as समाचार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा टीम में बदलाव करते हुए 600 विशेषज्ञों को हटाया है और इसमें नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि परीक्षा व्यवस्था में सरकार ने बड़े बदलावों की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसके अलावा एनटीए की परीक्षा टीम में बदलाव करते हुए 600 विशेषज्ञों को हटाया गया है और नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। एनटीए के कार्यालयों को नए परिसरों में स्थानांतरित कर वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।

Also Read : ओडिशा में बस पलटने से 40 यात्री घायल

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अधिकारियों को परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए जरूरी सुरक्षा और बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब हाल में यूजीसी नेट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लेकर गड़बड़ियों और इससे पहले नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक को लेकर एनटीए पर सवाल उठे थे।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह बदलाव परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और एजेंसी के कामकाज को मजबूत करने के लिए किए गए कदमों का हिस्सा है। मंत्रालय ने बताया कि अगले दो से तीन सप्ताह में एनटीए में 20 से 25 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आगे और अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर योजना की भी समीक्षा की गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo