झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द होने के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन

Categorized as समाचार

झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जेएसएससी सीजीएल से चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार देर रात से शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा और बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटे रहे। प्रदर्शनकारी सरकार से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा या चयन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत सामने आई है, तो पहले उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन पूरी परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर चयनित अभ्यर्थियों को दंडित नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा पास की और नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अपनी जिम्मेदारियां भी संभालनी शुरू कर दी थीं। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Also Read : सुप्रीम कोर्ट ने फांसी को दर्द रहित वैकल्पिक तरीकों से बदलने की याचिका खारिज की

झारखंड मंत्रालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है और प्रदर्शन कर रहे सीजीएल अभ्यर्थियों को परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, पुराने कर्मचारियों को पहचान पत्र की जांच के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। मुख्य गेट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बाहर ही मौजूद हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कल तक वे सचिवालय में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन नियुक्तियां रद्द होने के फैसले के बाद उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। एक अभ्यर्थी ने कहा, “कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर खड़े हैं। सरकार का यह फरमान तुगलकी है।”

अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने सरकार पर भरोसा कर कई मामलों में अपने पुराने रोजगार या अन्य अवसर छोड़े थे। अब नियुक्तियां रद्द होने से उनके सामने रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई है। उनका कहना है कि किसी भी दोषी को बचाया नहीं जाना चाहिए, लेकिन निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि परीक्षा और पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए और इसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाए। फिलहाल प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन जारी है और पुलिस बल तैनात है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo