मुख्य आर्थिक सलाहकार ई-10 की वापसी चाहते हैं

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है कि 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार इसका कोई दूसरा वर्जन बाजार में नहीं ला सकती है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत वी नागेश्वरन ने कहा कि 10 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाले ई-10 पेट्रोल की वापसी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी माना है कि ई-20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पुराने दोपहिया वाहनों के लिए ई-10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू की जानी चाहिए।

नागेश्वरन ने अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में लिखे अपने लेख में कहा है कि भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य समय से पहले हासिल करके अरबों रुपए तो बचा लिए, लेकिन अब नया संकट खड़ा हो रहा है। गौरतलब है कि सरकार दावा करती रही है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से कच्चे तेल के आयात बिल को बढ़ने से रोका गया है। इससे अरबों रुपए की बचत हुई है। इस बात को अनंत वी नागेश्वरन भी मान रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि इससे पुरानी गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और कृषि क्षेत्र में नया संकट खड़ा हो रहा है।

ध्यान रहे इथेनॉल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गन्ना, मक्का और चावल जैसी फसलों को बड़े पैमाने पर उत्पादित किया जाता है और इथेनॉल फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा है। अगर इथेनॉल बनाने वाली कंपनियां ज्यादा दाम देकर मक्का खरीदने लगेंगी, तो पोल्ट्री और डेयरी इंडस्ट्री के लिए चारा महंगा हो जाएगा। नतीजा यह होगा कि अंडे, चिकन और दूध के दाम बढ़ेंगे, जिससे सीधे तौर पर खाद्य महंगाई को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह अनंत वी नागेश्वरन ने कहा है कि गन्ना उपजाने के लिए बहुत पानी की जरुरत होती है। इथेनॉल के लिए इनका उत्पादन बढ़ाने से भूमिगत जल का स्तर बहुत नीचे जा रहा है। ऊपर से गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल में होने से चीन की कीमत भी बढ़ रही है।

उन्होंने अपने लेख में कहा है कि इस समय करीब आठ करोड़ पुराने बाइक और स्कूटर सड़क पर चल रहे हैं। ये पुरानी कार्बोरेटर तकनीक पर चलते हैं, जो बीएस-चार इंजन नियमों के आने से पहले बनती थीं। पुरानी कार्बोरेटर वाली गाड़ियां ई-20 पेट्रोल पर ठीक से चल नहीं पातीं। गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लगातार कहते रहे हैं कि ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन पर असर नहीं पड़ता है।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo