आखिरी दिन एक मिनट चली लोकसभा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया। गुरुवार को आखिरी दिन था और लोकसभा सिर्फ एक मिनट चली। प्रश्न काल शुरू होते ही स्पीकर ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन का निर्देश दिया और इसके समाप्त होते ही लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आए। उन्होंने वंदे मातरम् के गायन में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि पहली बार संसद में वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए गए हैं। संसद के इसी सत्र में वंदे मातरम् के सम्मान का नया कानून पास हुआ है।

बहरहाल, मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा सिर्फ एक मिनट चली तो राज्यसभा में कार्यवाही करीब एक घंटे तक चली। राज्यसभा में खान और खनिज विकास से जुड़ा बिल पास हुआ और उसके बाद वंदे मातरम् के गायन के साथ ही सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में वंदे मातरम् गाए जाने के समय प्रधानमंत्री मोदी की पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इससे पहले संसद परिसर में पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने जम कर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

विपक्षी सांसद गुरुवार को सत्र के आखिरी दिन संसद परिसर में खिलौने वाला बंदर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सत्ता पक्ष के सांसद झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल पूछ रहे थे तो विपक्ष के सांसद जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चलाने और अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

संसद परिसर में प्रदर्शन के बाद सांसद सदन के अंदर गए और एक मिनट में लोकसभा की कार्यवाही समाप्त हो गई। मानसून सत्र की 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन सिर्फ साढ़े 17 घंटे कार्यवाही हो पाई। उसमें भी 16 घंटे के करीब पेपर लीक बिल पर चर्चा हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 52 मिनट में नौ विधेयक पास कराए गए। मानसून सत्र में कुल 12 नए बिल पेश किए गए। इनमें 10 लोकसभा और दो राज्यसभा में पेश हुए। इनमें से 11 बिल दोनों सदनों से पास हो गए।

मानसून सत्र में जो अहम बिल पास हुए उनमें कराधान से जुड़े बिल के अलावा, बैंकिंग, खनन, ट्रिब्यूनल, जन्म व मृत्यु पंजीकरण, परीक्षा में नकल रोकने, केरल का नाम बदलने और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या जैसे विधेयक अहम हैं। सत्र में पेश हुए 12 में से 11 बिल दोनों सदनों से पास हो चुके हैं। सिर्फ भारतीय सांख्यिकी संस्थान बिल अभी दोनों सदनों से पास नहीं हुआ है। सत्र अनिश्चितकाल तक स्थगित होने के बाद स्पीकर ने पक्ष और विपक्ष को औपचारिक चाय पार्टी पर आमंत्रित किया। लेकिन विपक्ष ने इसका बहिष्कार किया।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo