कार्यवाही में अनुचित तरीके से बाधा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : रीजीजू

Categorized as समाचार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में ‘‘अनुचित तरीके से व्यवधान डालने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ, जब सरकार चर्चा करना चाहती थी तो विपक्ष इससे भाग रहा था।

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद, रीजीजू ने कहा कि सरकार खुश नहीं है क्योंकि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर ठीक से चर्चा नहीं हुई और कार्य उत्पादकता बहुत कम रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कार्य उत्पादकता महज 19 प्रतिशत और राज्यसभा में 39 प्रतिशत रही।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा पहली बार हमने देखा है कि जब सरकार चर्चा करना चाहती थी, तो विपक्ष इससे भाग रहा था। कार्यवाही में अनुचित तरीके से व्यवधान डालने के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।

रीजीजू ने कहा यह लोकतंत्र के लिए, विशेष रूप से संसदीय लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले संसद सत्र में विपक्ष के रवैये में ‘कुछ बदलाव’ होगा।

मंत्री ने कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान 12 विधेयक पारित किए गए, लेकिन दुख की बात है कि केवल एक विधेयक ऐसा था जिस पर दोनों सदनों में चर्चा हुई।

केवल परीक्षा सुधार से संबंधित लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर ही लोकसभा में चर्चा हुई। निचले सदन में हंगामे के बीच बाकी विधेयक चर्चा के बिना ही पारित कर दिए गए, वहीं उच्च सदन में सभी विधेयकों पर हंगामे के बीच चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा उन्होंने (विपक्ष) प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। मैंने विशेष रूप कांग्रेस में एक चीज और देखी, उनके सांसद अब ऐसा सोचने लगे हैं कि उनका काम केवल नारे लगाना, हंगामा करना और तख्तियां तथा बैनर लहराना है।

Also Read : दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

रीजीजू ने कहा आप सड़क पर कहीं भी नारेबाजी कर सकते हैं। सदस्य सदन में चुनकर आते हैं। वे यहां चर्चा और संवाद के लिए आते हैं। लेकिन एक ऐसा माहौल बनाया गया है जहां कांग्रेस सांसदों को लगता है कि उनका प्रमुख काम नारेबाजी करना है।

रीजीजू ने कहा कि उन्हें नये सांसदों के लिए बुरा लगता है जिनमें कांग्रेस के पहली बार के सदस्य भी हैं, जिन्हें मानसून सत्र में चर्चा में भाग लेने का मौका नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा अगर चर्चा और संवाद नहीं होते तो वे कैसे सीखेंगे? यह कांग्रेस की गलती है। मुझे उम्मीद है कि जब हम अगली बार शीतकालीन सत्र के लिए मिलेंगे तो समझदारी से सोच-विचार के बाद (विपक्ष के रवैये में) कुछ बदलाव होगा।

उनसे जब पूछा गया कि क्या 2029 से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को लाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, तो रीजीजू ने जवाब दिया अभी भविष्य के बारे में मत पूछिए। हम वर्तमान में जीने वाले लोग हैं।

संसद का मानसून सत्र बीते 20 जुलाई को आरंभ हुआ था। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण दोनों सदनों में लगातार गतिरोध की स्थिति बनी रही।

सरकार ने कहा था कि वह छात्रों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कराने और इस पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार है, हालांकि विपक्ष का कहना था कि राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी पर चर्चा, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर शाह के जवाब और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी की मांग करने के मुद्दे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा वह इन तीनों मांगों पर कायम है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo