भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग को मिली धमकी के बाद भारत ने वहां के उच्चायुक्त को बुला कर आपत्ति दर्ज कराई। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमिदुल्लाह को तलब किया। इससे पहले ढाका में भारतीय उच्चायोग को एक धमकी मिली थी। भारत ने इस मामले पर बांग्लादेश सरकार के सामने औपचारिक रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

हालांकि भारत सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि धमकी किस तरह की थी या कहां से आई थी, लेकिन इसे एक गंभीर सुरक्षा चिंता के तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच, ढाका में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को भी बुधवार दोपहर दो बजे से बंद कर दिया गया। माना जा रहा है कि ‘जुलाई ओइक्या’ यानी जुलाई एकता नाम के संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए इसे बंद किया गया।

गौरतलब है कि इस संगठन ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च निकालने का ऐलान किया था। यह मार्च दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाला था। भारत सरकार को आशंका थी कि इस तरह के मार्च से भारतीय उच्चायोग के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो सकते हैं, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने और सुरक्षा खतरे पैदा होने की संभावना थी। इसलिए वीजा सेंटर बंद कर दिया गया। इससे एक दिन पहले, बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्लाह ने भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को अलग थलग करने की धमकी दी थी। इससे भी तनाव बढ़ा है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo