गोवा में नाइट क्लब में आग, 25 की मौत

Categorized as समाचार

पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार देर रात की है। गोवा के अरपोरा इलाके में यह घटना हुई। रविवार की देर शाम तक मरने वालों में 18 लोगों की पहचान हुई थी। इनमें चार पर्यटक और 14 स्टाफ के लोग हैं। सात लोगों की पहचान की जा रही है। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाइट क्लब में कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था और बाहर निकलने का कोई इमरजेंसी रास्ता भी नहीं था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘शुरुआती जांच के मुताबिक पटाखे फोड़ने से आग लगी। कुछ लोग बाहर आ गए लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिससे उनकी जान चली गई। पूरी जांच की जा रही है, और एक हफ्ते में रिपोर्ट मिल जाएगी। आज कुछ लोगों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को भी सजा दी जाएगी’। उन्होंने कहा कि मरने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। फॉरेंसिक टीम हर पहलू से घटना की जांच कर रही है ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मरने वालों के परिवारों को लिए दो लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिख कर घटना पर दुख जताया और मरने वालों के श्रद्धांजलि दी। बाद में वे मौके पर भी गए और हर पहलू से घटना की जांच के आदेश दिए।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo