व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी टीम आ रही

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी वार्ताकारों की एक टीम अगले हफ्ते भारत आ रही है। अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रैंडेन लिंच भारत के दौरे पर आ रहे हैं और उनके साथ यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव रिक स्विट्जर भी भारत आ रहे हैं। ये दोनों अगले हफ्ते भारत की ओर से वार्ता का नेतृत्व कर रहे वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात में व्यापार वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगले महीने यानी जनवरी के अंत तक दोनों देशों के बीच व्यापार संधि पर दस्तखत हो सकते हैं। इस लिहाज से अमेरिकी अधिकारियों की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये सभी अधिकारी भारत और अमेरिका समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों की यह यात्रा रूसी कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के ऊपर अतिरिक्त 25 फीसदी जुर्माना लगाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले टीम ने 16 सितंबर को दौरा किया था। 22 सितंबर को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी व्यापार वार्ता के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अमेरिका का दौरा किया। उनके साथ मंत्रालय में तत्कालीन विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी थे। अग्रवाल अब भारत के वाणिज्य सचिव हैं।

समझौते के पहले चरण को लेकर अब तक छह दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। इस समझौते का मकसद दोपक्षीय व्यापार को मौजूदा दो सौ अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक पांच सौ अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। हालांकि कृषि और डेयरी उत्पादों की वजह से वार्ता में समस्या आ रही है। अमेरिका चाहता है कि भारत अपना कृषि और डेयरी का बाजार भी अमेरिकी उत्पादों के लिए खोले।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo