सभी यात्रियों की रिफंड से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता : इंडिगो

Categorized as समाचार

केंद्र के निर्देशों के बाद इंडिगो ने शनिवार को अपडेट जारी करते हुए कहा कि एयरलाइन अपने पूरे नेटवर्क में ऑपरेशंस को वापस पटरी पर लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि सभी यात्रियों के रिफंड से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है।

इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान में कहा हमारी टीम का ध्यान शेड्यूल उड़ानों की स्थिति ठीक करने, डिले को कम करने और इस वर्तमान स्थिति में अपने ग्राहकों को सहायता करने पर केंद्रित बना हुआ है।

एयरलाइन ने कैंसल होने वाली फ्लाइट्स को लेकर कहा कि यह संख्या कल के मुकाबले कम होकर आज 850 से भी कम दर्ज की गई हैं। कंपनी ने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कैंसल होने वाली फ्लाइट्स की संख्या को और भी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एयरलाइन ने बयान में कहा आज कैंसल होने वाली फ्लाइट्स की संख्या 850 से भी कम हो गई है, जो कल के मुकाबले काफी कम है। हम अगले कुछ दिनों में इस संख्या को धीरे-धीरे और कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम सभी कस्टमर रिफंड को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Also Read : जब दुनिया मंदी की बात करती है, तो भारत प्रगति की गाथा लिखता है: पीएम मोदी

कंपनी ने कहा कि इंडिगो सभी एयरपोर्ट्स और पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यात्रियों को टर्मिनल पर, वेबसाइट पर और डायरेक्ट नोटिफिकेशन के जरिए समय पर अपडेट दिए जा सकें।

इंडिगो ने अपने ग्राहकों को हुई इस असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि उसका ध्यान जल्द से जल्द सभी ऑपरेशंस में स्थिति को सामान्य बनाने पर बना हुआ है।

इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड बिना किसी देरी के जारी करने के निर्देश दिए थे। केंद्र की ओर से कहा गया कि सभी रद्द और बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रॉसेस को रविवार रात 8 बजे तक पूरा किए जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, इंडिगो को रद्द और डिले की गई उड़ानों के यात्रियों के सामान को ट्रेस करने और उसे 48 घंटों के भीतर यात्रियों के पतों पर भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo