दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी आमिर की एनआईए कस्टडी 7 दिन और बढ़ी

Categorized as समाचार

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी राहत मिली है। पटियाला हाउस स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी सात दिन और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अदालत का यह फैसला उस वक्त आया, जब आरोपी को उसकी 10 दिन की एनआईए रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया। 

आमिर रशीद अली को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के बाद अदालत से हिरासत बढ़ाने की मांग की थी ताकि उससे ब्लास्ट से जुड़े अहम सुराग और साजिश की परतें खोली जा सकें। अदालत ने पहले 10 दिन की रिमांड मंजूर की थी, जिसके दौरान एजेंसी ने उससे लंबे समय तक पूछताछ की।

Also Read : संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने प्रशासनिक ढांचा बदलने का दिया प्रस्ताव

एनआईए के अनुसार, आमिर उस कार का रजिस्टर्ड मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर ने धमाके के दौरान किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आमिर ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और हमले के लिए आवश्यक तैयारियों में भी शामिल था। एजेंसी ने केस दिल्ली पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद कई राज्यों में तलाश अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

जांच एजेंसियों के दायरे में एक और बड़ा नाम डॉ. उमर नबी का आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि उमर पिछले साल से ही एक आत्मघाती हमलावर की तलाश में था और वह लगातार इस मॉड्यूल को आगे बढ़ा रहा था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए जसीर ने पूछताछ में बताया कि उमर इस पूरे षड्यंत्र की योजना बना रहा था और हमलावरों की भर्ती में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

एनआईए लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है ताकि इस मॉड्यूल में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ और तकनीकी जांच ने कई नए संदिग्धों की भूमिका को उजागर किया है, जिन पर अब कार्रवाई की जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo