तटीय राज्यों में तूफान दित्वा का असर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के इलाकों में चक्रवाती तूफान दित्वा का बडा असर दिखा। इसकी वजह से कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई। तूतीकोरिन और तंजावुर में रविवार को दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उधर मयिलादुथुराई में करंट लगने से 20 साल के एक युवक की जान चली गई। राज्य सरकार में मंत्री के रामचंद्रन ने बताया कि तटीय इलाकों में करीब ढाई सौ कच्चे मकान टूटे हैं।

भारी बारिश की वजह से खेती के काम वाली करीब 57 हजार हेक्टेयर जमीन पानी में डूब चुकी है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दित्वा रविवार शाम को तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्र तट से टकराया। मौसम विभाग ने तमिनलाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तूफान के असर वाले इलाकों में राहत व बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीमें सहित 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के एनडीआरएफ बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं और पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने तूफान के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कई विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ाने रद्द कर दी हैं। उधर श्रीलंका के कोलंबो में फंसे लोगों को निकालने का सरकार ने ऐलान किया है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo