बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख

Categorized as समाचार

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते हुए अंतरिम सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। 

शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद भारी तबाही मची। करीब 10 के मारे जाने और 200 से ज्यादा के घायल होने की खबर आई। इस भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

दुख की घड़ी में अवामी लीग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनका बयान पोस्ट किया। हसीना ने कहा, “कई जिंदगियां खत्म हो गईं और सैकड़ों घायल हो गए। इस भयानक आपदा से देश को काफी नुकसान पहुंचा है।

मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस को नुकसान का जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने आगे कहा इस अवैध रूप से सत्ता पर काबिज होने वाली सरकार की आम लोगों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है और यही कारण है कि इनकी सक्रियता जमीन पर कम दिख रही है। लोगों की पीड़ा कम करने के लिए कुछ खास करते नहीं दिख रहे हैं। ये लोग देश की प्राकृतिक संपदा विदेशियों के हवाले कर रहे हैं।

Also Read : जी20 सम्मेलन के आयोजन में पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामफोसा ने गर्मजोशी से किया स्वागत

उन्होंने अपने दौर में प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए बनाई गई नीतियों का जिक्र करते हुए आगे कहा बांग्लादेश में आपदा की आशंका बनी रहती है क्योंकि यह डिजास्टर प्रोन स्थल है। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखकर अवामी लीग सरकार ने समावेशी और सतत विकास की नीतियों पर काम किया।

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 5.7 थी। बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र नरसिंगडी का माधबडी था।

भूकंप के बाद ढाका में चार, नरसिंगडी में पांच और नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांग्लादेश के बड़े अखबार, द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में अरमानीटोला में एक बिल्डिंग की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ढाका, नरसिंगडी और गाजीपुर में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। ‘डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज’ ने 10 घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) और 10 अन्य को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की।

ढाका यूनिवर्सिटी के कई छात्र घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हड़बड़ी के कारण 10 छात्र घायल हो गए, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ढाका से मिली रिपोर्टों से पता चला है कि राजधानी भर की बिल्डिंगों में छोटी-मोटी दरारें आ गई हैं।

निवासियों ने इस अनुभव को पहले महसूस किए गए किसी भी झटके जैसा नहीं बताया, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनके घरों में टूटी दीवारें, खराब फर्श और फर्नीचर बिखरे हुए दिख रहे थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo