जी20 : पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात

Categorized as समाचार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। 

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए नमस्ते किया और हाथ मिलाया। बीते कुछ सालों में भारत-इटली की दोस्ती काफी मजबूत हुई है। इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यहां दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच सहयोग और संबंध को मजबूत बनाने का वादा किया था।

बता दें, सितंबर में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को एक असाधारण राजनेता बताया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी को “मन की बात,” या दिल से निकले विचार बताया था।

Also Read : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : दिल्ली की कमान संभालेंगे नीतीश राणा

दरअसल, इटली की पीएम मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी का नाम ‘आई एम जॉर्जिया’ है। इस किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच मजबूत संबंधों पर बल दिया, जो “साझी सांस्कृतिक सोच- विरासत का संरक्षण, समुदाय की शक्ति और एक प्रेरणा के रूप में नारीत्व का उत्सव” पर आधारित है।

वहीं पीएम मेलोनी ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच रिश्ता अभी भी काफी मजबूत है।

इटैलियन न्यूज एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, मेलोनी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं, ने ‘आई एम जॉर्जिया’ किताब के इंडियन एडिशन के प्रीफेस में जो शब्द कहे हैं, उन्होंने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। ये शब्द मेरा सम्मान करते हैं। ये ऐसी भावनाएं हैं जिनका मैं पूरे दिल से इज्जत करती हूं, और ये हमारे देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दिखाते हैं।

वहीं, इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की थी। पीएम मोदी ने मेलोनी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया था और भारत-इटली रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई थी।

पीएम मोदी ने 10 सितंबर को मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट को दोहराया। मेलोनी ने 2026 में भारत द्वारा होस्ट किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए समर्थन जताया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo