कांग्रेस का मनसे से गठबंधन नहीं

Categorized as समाचार

मुंबई। कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से दूरी बनाए रखने के अपने रुख को शुक्रवार को दोहराया। पार्टी ने कहा कि वह कभी भी उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेगी जो कानून तोड़ते हैं या डराने-धमकाने की राजनीति करते हैं। कांग्रेस की यह टिप्पणी राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे की ‘भूमिपुत्र’ राजनीति की ओर इशारा करती है।

इस बयान के जवाब में मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली उनकी पार्टी एक स्वतंत्र इकाई है और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा नहीं है। एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। देशपांडे ने कहा, ‘‘राज ठाकरे हमारी पार्टी में फैसले लेते हैं। कोई क्या कहता है, इससे हमें कोई मतलब नहीं है।’’

कांग्रेस हाल ही में घोषणा कर चुकी है कि वह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव अकेले लड़ेगी। इसकी पृष्ठभूमि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे की मनसे के बीच बढ़ती नजदीकियां बताई जा रही हैं। अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद शिवसेना (उबाठा) ने कांग्रेस से अपील की थी कि वह जल्दबाजी में निर्णय न ले और विपक्षी एकता के महत्व को ध्यान में रखे।

कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कांग्रेस ने गठबंधन से जुड़े सभी निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों से परामर्श के बाद लिए हैं।’’


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo