गाजा प्लान पर यूएन की मुहर से नेतन्याहू प्रसन्न

Categorized as समाचार

गाजा शांति योजना पर यूएनएससी ने मुहर लगा दी है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इससे शांति और समृद्धि का रास्ता प्रशस्त हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में ट्रंप के गाजा शांति योजना प्रस्ताव को रखा गया। मतदान के बाद इसे पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव में गाजा युद्ध खत्म करने के साथ-साथ फिलीस्तीन में अंतरराष्ट्रीय फोर्स को तैनात करने जैसे प्रावधान शामिल थे।

ट्रंप के 20 पॉइंट पीस प्लान का पहला चरण कामयाब रहा है। इजरायल और हमास दोनों ने सीजफायर के लिए सहमति दर्ज करते हुए बंदियों को रिहा कर दिया है। वहीं, अब इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र की भी मुहर लग चुकी है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की स्थापना को अधिकृत करने वाले प्रस्ताव को पारित करने पर खुशी जताई है। पीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक बयान जारी किया गया है जिसके मुताबिक यह योजना हमास के शासन को समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करेगी।

नेतन्याहू ने ट्रंप की योजना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा इसके समर्थन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह “शांति और समृद्धि लाएगी क्योंकि यह गाजा के पूर्ण विसैन्यीकरण, निरस्त्रीकरण और कट्टरपंथ को समाप्त करने पर जोर देती है,” जो “राष्ट्रपति ट्रंप के दृष्टिकोण के अनुरूप” “इजरायल और उसके पड़ोसियों के और अधिक एकीकरण के साथ-साथ अब्राहम समझौते के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Also Read : बिहार में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र में पेश संकल्प पत्र के अनुसार, यूएन के सभी सदस्य देश ट्रंप की अध्यक्षता वाले इस प्रस्ताव में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा, एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल बनाया जाएगा, जो गाजा में शांति बहाल करने और सैन्य गतिविधियों पर रोक लगाएगा। यह बल गाजा में हथियारों और सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट करने में मदद करेगा।

इजरायल ने जहां इस प्रस्ताव पर खुशी जताई है, तो वहीं हमास इसके सख्त खिलाफ है। हमास ने बयान जारी कर दावा किया कि वो हथियार नहीं डालेगा। हमास के अनुसार, “इस प्रस्ताव के तहत गाजा पट्टी में एक अंतर्राष्ट्रीय तंत्र बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे हमारे लोग और सभी गुट नामंजूर करते हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा, “यह प्रस्ताव फिलीस्तीन के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। फिलीस्तीन को मिसाइलों से दूर रखकर हमास के चंगुल से बाहर निकालेगा। इससे गाजा आतंक के साए के बिना समृद्धि की ओर आगे बढ़ सकेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo