20 को 10वीं बार शपथ लेंगे नीतीश!

Categorized as समाचार

पटना। नीतीश कुमार 10वीं बार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उससे पहले सोमवार को उन्होंने अपनी मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की, जिसमें विधानसभा भंग करने का फैसला किया गया। इसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर विधानसभा भंग करने का पत्र सौंपा है। इसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग किए जाने की जानकारी दी गई।

कैबिनेट की बैठक में एनडीए की प्रचंड जीत पर नीतीश कुमार को बधाई दी गई। अब मंगलवार को जनता दल यू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को ही भाजपा विधायक दल की भी बैठक होगी। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस बीच पटना से दिल्ली तक सरकार बनाने को लेकर कई बैठकें हुईं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दो उप मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। दोनों उप मुख्यमंत्री भाजपा के होंगे। इसके अलावा दोनों पार्टियों, भाजपा और जनता दल यू के बराबर मंत्री होंगे। लोक जनशक्ति पार्टी के तीन मंत्री होंगे। उपेंद्र कुशवाहा के एक और जीतन राम मांझी की पार्टी के एक मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo