मामूली लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी भारतीय टीम

Categorized as समाचार

कोलकाता। भारत की टीम 15 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका से अपने मैदान पर हार गई है। भारतीय 124 रन का मामूली लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी और पहला टेस्ट मैच हार गई। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत अपने घर पर 125 रन से कम का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। यह कोलकाता के ईडन गार्डन में 13 साल में भारत की पहली हार है। भारत को दूसरी पारी में 124 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम 93 रन पर आउट हो गई। कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के साथ इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। टेम्बा बावुमा यह रिकॉर्ड बरकरार रहा कि वे बतौर कप्तान टेस्ट में अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। उनकी टीम ने भारत को 93 रन पर ऑलआउट करके ईडन गार्डन के मैदान का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया। पहली बार ऐसा हुआ कि भारत में भारतीय टीम 125 रन या उससे कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई।

ईडन गार्डन के मैदान पर टीम इंडिया ने रविवार को 124 रन के लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया और पूरी टीम नौ विकेट पर 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए। वे एक दिन पहले गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हुए थे। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। साइमन हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और पहली पारी में 159 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बना कर 30 रन की लीड हासिल की थी। लेकिन दूसरी पारी में पूरी टीम 93 रन ही बना सकी।


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं : गिरिराज सिंह

April 22, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत…

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल के चकदहा में बुधवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीतिक दिशा को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने नदिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए इसे चैतन्य महाप्रभु की वैष्णव परंपरा की भूमि बताया और कहा कि बंगाल अब बदलाव के मुहाने पर…

प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

April 22, 2026

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की।  उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार…

पृथ्वी की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति पवित्र संकल्प : पीएम मोदी

April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प भी है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।  पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए…

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

April 22, 2026

केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।  कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री…

logo