फरीदाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर गिरफ्तार

Categorized as समाचार

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में फरीदाबाद से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मुजम्मिल है और पेशे से डॉक्टर बताया गया है। मुजम्मिल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में साढ़े तीन साल से रह रहा था और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही उसका ठिकाना था। पुलिस ने 360 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुजम्मिल के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से गहरे संबंध हैं। पुलिस के पास इस बात के पक्के सबूत हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद से एक स्विफ्ट कार बरामद की है। ये कार अल फलाह यूनिवर्सिटी की ही एक लेडी डॉक्टर की बताई जा रही है, जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक क्रिंकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 कारतूस मिले। इसके अलावा पुलिस को एक पिस्टल, 8 कारतूस, पिस्टल की दो मैगजीन और दो खाली खोखे मिले हैं।

Also Read : मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाई ‘लाड़ली बहना योजना’ की राशि

मुजम्मिल की निशानदेही पर पुलिस ने 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट भी बरामद किया है, जो विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है। ये अमोनियम नाइट्रेट फरीदाबाद के धौज इलाके में एक किराए के कमरे से मिला।

पुलिस के मुताबिक, मुजम्मिल ने करीब 15 दिन पहले ही ये अमोनियम नाइट्रेट मंगवाया था। इसे उसने 8 बड़े और 4 छोटे सूटकेस में छुपा रखा था ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस को उसी कमरे से 20 टाइमर और 20 बैटरी भी मिली हैं, जो बम बनाने में इस्तेमाल होती हैं। इससे साफ लग रहा है कि मुजम्मिल कुछ बड़ा करने की तैयारी में था।

सूत्रों की मानें तो यह बरामदगी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई हालिया गिरफ्तारी से जुड़ी हुई है, जहां कुछ दिन पहले एक कश्मीरी डॉक्टर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में पकड़ा गया था। दोनों की गतिविधियां आपस में जुड़ी हैं और यह कोई बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo