राहुल का सरकार चोरी का आरोप

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में सरकार चोरी कर ली गई थी और उसी तर्ज पर अब बिहार में भी सरकार चोरी करने की तैयारी चल रही है। ध्यान रहे राहुल गांधी पहले वोट चोरी के आरोप लगाते थे लेकिन चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार चोरी का आरोप लगाया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि राहुल जिस हाइड्रोजन बम की बात करते थे वह फोड़ा है या उसे आगे फोड़ेंगे!

बहरहाल, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के पांच मतदाताओं को मंच पर बुलाया। उन्होंने कहा कि उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। गौरतलब है कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ है, जिसके बाद 69 लाख नाम काटे गए हैं। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद बिहार में किसी व्यक्ति ने नाम जोड़ने का आवेदन चुनाव आयोग से नहीं किया। किसी पार्टी ने भी कोई शिकायत नहीं की।

राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर एक घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में साढ़े तीन लाख मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके’। राहुल ने अपने प्रेजेंटेशन में हरियाणा की मतदाता सूची दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि 2024 के नतीजों से दो दिन पहले सीएम ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘अब ये व्यवस्था क्या है? इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई’। उस वीडिया में सैनी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘मैंने शुरू से यह कहा है कि भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए’।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राजील की एक मॉडल की फोटो दिखाई और पूछा कि हरियाणा की मतदाता सूची में ब्राजील की लड़की का क्या काम है? राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पांच श्रेणी में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने दावा किया कि एक अन्य महिला ने एक विधानसभा क्षेत्र में एक सौ बार वोट किया। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर बुलाए गए बिहार के पांच मतदाताओं ने वोट कटने का दावा किया और कहा कि उनके गांव में तीन सौ लोगों के नाम कटे हैं। मतदान से ठीक पहले वोट चोरी और सरकार चोरी के आरोपों के बाद यह भी कहा जा रहा है कि राहुल बिहार के नतीजों के बाद की तैयारी कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo