बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसे

Categorized as समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। हादसे में कम से कम सात लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। देर रात तक बचाव का काम चल रहा था। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को बोगी काट कर निकाला जा रहा था। हादसे में कुछ बच्चे भी घायल हुए, जिनका इलाज रेलवे के अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ।

लाल खदान के पास मंगलवार की शाम को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। यात्री ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काट कर उसमें फंसे लोगों को निकाला गया। बताया गया कि एक बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए थे।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अधिकारियों  को मौके पर भेजा। दुर्घटना के बाद पूरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया या रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को पांच लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किय गया है और अधिकारियों ने कहा कि जिनके परिजन लापता हैं, वे हेल्पलाइन में कॉल कर सकते हैं, उनको जानकारी दी जाएगी। बहरहाल, बिलासपुर रेल हादसे के बाद कोरबा में ट्रेनों को रोक दिया गया है। यात्री टिकट वापसी को लेकर परेशान हुए हैं। उधर विशाखापट्टनम से अमृतसर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन रायगढ़ रेलवे स्टेशन रोक दी गई, जबकि हावड़ा से मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को भी रायगढ़ में रोक लिया गया।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo