बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने अगले साल के बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। दोनों परीक्षाएं एक साथ 17 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा की डेटशीट के मुताबिक 10वीं का पहला पेपर मैथ्‍स का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्‍नोलॉजी और शॉर्टहैंड का होगा।

गौरतलब है कि इस साल करीब 42 लाख बच्‍चे दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बच्चों को तनाव से बचाने के लिए इस बार 10वीं की दो परीक्षाएं ली जाएंगी। 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से एक जून तक हो सकती है। बोर्ड ने इसी साल से 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने का फैसला किया है। दूसरी परीक्षा वैकल्पिक होगी और इसमें छात्रों को साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने की इजाजत दी जाएगी। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo