अब इवेंट का वक्त!

Categorized as संपादकीय

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद शेयर बाजार के रुझान पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ठीक उसी तरह, जैसे इस वर्ष के बजट में तकरीबन एक करोड़ लोगों को आय कर से मुक्ति देने के सरकार के निर्णय पर हुआ था।

प्रधानमंत्री ने सत्ताधारी एनडीए के नेताओं से कहा है कि जीएसटी की दो दरें (12 और 28 प्रतिशत) खत्म करने के फैसले को लेकर अब वे राजनीतिक अभियान चलाएं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एनडीए सांसदों की बैठक में मोदी ने निर्देश दिया कि हर सांसद अपने क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों का 20- 30 सम्मेलन आयोजित करे। साथ ही नवरात्रि से दिवाली के बीच स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की मुहिम चलाई जाए। इस दौरान “गर्व से कहो स्वदेशी है” नारा लगाया जाए। एनडीए सांसदों की बैठक के एक दिन पहले अखबारों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इंटरव्यू छपे, जिसमें उन्होंने कहा कि अब कॉरपोरेट सेक्टर के पास निवेश ना करने का कोई बहाना नहीं है।

जीएसटी में कटौती से बाजार में मांग बढ़ेगी। उसे पूरा करने के लिए निजी निवेश तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए। इसके पहले मोदी कह चुके हैं कि जीएसटी ढांचे में सुधार से आम घरों, किसानों, युवाओं और मध्य वर्ग पर वित्तीय बोझ घटेगा। अनुमान है कि इससे लोग अधिक उपभोग के लिए प्रेरित होंगे। बहरहाल, इस आकलन से शेयर बाजार इत्तेफ़ाक नहीं रखता। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद इस बाजार के रुझान पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने वहां से पैसा निकालना जारी रखा है। ठीक उसी तरह, जैसे इस वर्ष के बजट में तकरीबन एक करोड़ लोगों को आय कर से मुक्ति देने के सरकार के निर्णय पर हुआ था।

उस फैसले के लागू होने से उपभोग एवं मांग के रुझान पर कोई उल्लेखनीय फर्क नहीं पड़ा। जानकारों को नहीं लगता कि अब भी ऐसा होने जा रहा है। इसलिए कि आम बचत में गिरावट और कर्ज का बढ़ता बोझ हाल के वर्षों की हकीकत रही है। ऐसे में साल में कुछ हजार रुपये हाथ में बचने या कुछ चीजों के सस्ता होने से लोग खरीदारी के लिए टूट पड़ेंगे, यह उम्मीद तार्किक नहीं लगती। बहरहाल, हेडलाइन्स संभालने में अधिक रुचि रखने वाले वर्तमान सत्ता पक्ष की पहले भी कभी यथार्थ को देखने में रुचि नहीं थी। इसलिए उसके उत्सव को समझा जा सकता है।


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo