अमेरिका की चाहत

Categorized as संपादकीय

दो बातें साफ हैं। ट्रंप प्रशासन को आंख में आंख डाल करबात करना और संप्रभुता का उल्लेख करना नागवार गुजरा है। कोई देश उससे बातचीत में अपने आर्थिक हितों की बात करे, यह उनके प्रशासन को मंजूर नहीं है।

डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन क्यों भारत से खफा हुआ, इसके राज़ खुद उनके अधिकारी खोल रहे हैं। वाणिज्य मंत्री स्कॉट बेसेंट कह चुके हैं कि कारण सिर्फ रूस का कच्चा तेल खरीदना नहीं है, बल्कि व्यापार वार्ता में भी भारत ‘अड़ियल’ रुख अपना रहा था। अब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रमुख व्यापार सलाहकार पीटर नोवेरो कहा है कि ‘वे (भारतीय) इतने घमंडी हैं कि हमारी आंख में आंख डाल कर कहते हैं कि उनके यहां आयात शुल्क ऊंचा नहीं है। रूसी तेल के बारे में वे कहते हैं यह हमारी संप्रभुता है, हम जहां से चाहें तेल खरीद सकते हैँ।’

तो दो बातें साफ हैं। ट्रंप प्रशासन को ‘आंख में आंख डाल कर’ बात करना और संप्रभुता का उल्लेख करना नागवार गुजरा है। जब ट्रंप टैरिफ एवं अन्य माध्यमों से अमेरिकी ‘महानता’ को वापस लाने की खामख्याली पाले हुए हैं, उस समय एक देश, जिसने खुद अपनी अमेरिका का पिछलग्गू होने की छवि बनाई, वह अपने हितों की बात करे, यह उनके प्रशासन को मंजूर नहीं हुआ। ऐसे में यह साफ है कि भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने बाजार और संसाधनों को पूर्णतः खोल कर और अपने नुकसान की कीमत पर अमेरिकी रणनीतिक योजना का हिस्सा बन कर ही अमेरिकी टैरिफ की मार से बच सकता था।

अब विचारणीय है कि क्या भारत को इतनी ऊंची कीमत चुकानी चाहिए? भारत में अमेरिका समर्थक जनमत बहुत मजबूत है। भारतीय प्रभु वर्ग के अमेरिका एवं उसके नेतृत्व वाले नव-उदारवादी आर्थिक मॉडल से गहरे निहित स्वार्थ जुड़े हुए हैँ। ऐसे में यह दलील देने वाले लोगों की कमी नहीं है कि भारत सरकार को अपना रुख बदल कर अमेरिका से रिश्तों को संभाल लेना चाहिए। मगर ऐसे समूहों को याद रखना चाहिए कि वर्तमान केंद्र सरकार का स्वाभाविक झुकाव भी उनकी तरह अमेरिका के पक्ष में रहा है। इसके बावजूद उसका रुख अमेरिका को बुरा लगा है, तो उसका सिर्फ एक मतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक सीमा पर जा कर ब्रेक लगाया। इससे आगे और झुकने की मांग सिर्फ नासमझी या अति स्वार्थी नजरिया अपना कर ही की जा सकती है।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo