भाजपा, जदयू के बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। समय नजदीक आता जा रहा है। यह अलग बात है कि अभी तक बिहार में वैध मतदाता सूची नहीं है। चुनाव आयोग 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा और उसके बाद चुनाव की घोषणा होगी। पार्टियों में सीट बंटवारे की भी बातचीत नहीं हुई… Continue reading भाजपा, जदयू के बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे

इस बार कम चरण में बिहार चुनाव!

बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार कम चरणों का हो सकता है। पिछली बार विधानसभा  चुनाव तीन चरण में हुए थे। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान 28 अक्टूबर 2020 को हुआ था। दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 और तीसरे चरण में सात नवंबर को बची हुई 78 सीटों पर मतदान हुआ… Continue reading इस बार कम चरण में बिहार चुनाव!

मोदी, ट्रंप मामले में अगला चरण क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कूटनीति किसी फिल्मी कहानी की तरह हो गई है। फिल्मों में ऐसी कहानी होती है, जिसमें जिगरी दोस्त एक दूसरे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं और फिर दोनों में दुश्मनी हो जाती है और फिर अंत में दोनों दोस्त बन जाते… Continue reading मोदी, ट्रंप मामले में अगला चरण क्या?

सिद्धारमैया आखिर क्या चाहते हैं?

ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ऐसी राजनीतिक लाइन पकड़ रहे हैं, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी और मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार अलग थलग हों। अपनी इस राजनीति में वे पार्टी नेतृत्व को भी असहज कर रहे हैं। उनकी सारी राजनीति कन्नड़ अस्मिता और अहिंदा राजनीति को बचाने की है और अपने… Continue reading सिद्धारमैया आखिर क्या चाहते हैं?

सलमान खुर्शीद को लेकर कांग्रेस की चिंता

पिछले दिनों आनंद शर्मा ने कांग्रेस के विदेश मामले के प्रकोष्ठ का जिम्मा छोड़ा तो उनकी जगह सलमान खुर्शीद को उसका प्रभारी बनाया गया। लेकिन क्या सलमान खुर्शीद भी उसी रास्ते पर नहीं हैं, जिस रास्ते पर चलने की वजह से आनंद शर्मा या मनीष तिवारी कांग्रेस नेताओं को खटक रहे हैं? आखिर सलमान खुर्शीद… Continue reading सलमान खुर्शीद को लेकर कांग्रेस की चिंता

कांग्रेस भी करेगी बहिष्कार?

संसद सत्र समाप्त हुए दो हफ्ते हो गए हैं। लेकिन गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत पर मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों व प्रधानमंत्री को पद से हटाने का कानून बनाने के लिए लाए गए तीन विधेयकों पर संयुक्त संसदीय समिति का गठन नहीं हो पाया है। ये तीन बिल पेश करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री… Continue reading कांग्रेस भी करेगी बहिष्कार?

सीट बंटवारे पर भाजपा करेगी सबसे बात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों बैठक शुरू हो गई है। पिछले दिनों दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों मौजूद थे। बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। जानकार सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते सीट बंटवारा हो… Continue reading सीट बंटवारे पर भाजपा करेगी सबसे बात

अचानक जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की होड़

यह कमाल की परिघटना है, जो अभी ओडिशा और बिहार में नजर आ रही है। बाकी राज्यों में भी हो सकता है कि दिखाई दे। बिहार और ओडिशा दोनों राज्यों में अचानक जन्म प्रमाणपत्र बनवाने या पहले से बने हुए जन्म प्रमाणपत्र में सुधार करवाने की होड़ शुरू हो गई है। यह भी मजेदार है… Continue reading अचानक जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की होड़

जयशंकर के साथ बैलेंसिंग एक्ट

आठ सितंबर को ब्रिक्स देशों की वर्चुअल बैठक में भारत का नेतृत्व विदेश मंत्री एस जय़शंकर करेंगे। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा में जयशंकर नदारद थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की वार्ता के समय पुतिन के साथ उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठे थे, जबकि मोदी के… Continue reading जयशंकर के साथ बैलेंसिंग एक्ट

मणिपुर में क्या बनेगी नई सरकार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते मणिपुर की यात्रा पर जाने वाले हैं। उसके बाद राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मणिपुर में नई सरकार का गठन हो सकता है। ध्यान रहे राज्य में छह महीने से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ  है और विधानसभा निलंबित… Continue reading मणिपुर में क्या बनेगी नई सरकार?

logo