ममता बनर्जी के सांसद भी टूटे

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बाद अब पार्टी के सांसद भी टूट गए हैं। ममता बनर्जी की पार्टी के 20 सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। इन सांसदों की रविवार रात को एक… Continue reading ममता बनर्जी के सांसद भी टूटे

इजराइल और ईरान ने हमला रोका

नई दिल्ली। दो दिन की संक्षिप्त जंग के बाद इजराइल और ईरान ने एक दूसरे पर हमला रोक दिया है। अमेरिका ने दोनों देशों ने हमला बंद करने को कहा था। हालांकि इससे पहले दोनों ने एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के… Continue reading इजराइल और ईरान ने हमला रोका

उज्ज्वला योजना में सिर्फ चार सिलेंडर मिलेंगे

नई दिल्ली। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने अब साल में सिर्फ चार सिलेंडर देने का फैसला किया है। पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए हर साल सब्सिडी वाले नौ एलपीजी सिलेंडर मिलते थे लेकिन अब उनकी संख्या घटा कर चार कर दी गई है। इसका अर्थ है… Continue reading उज्ज्वला योजना में सिर्फ चार सिलेंडर मिलेंगे

होर्मुज में बचाए गए 24 भारतीय नाविक

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले शुरू होने के बाद से तनाव का केंद्र बनी होर्मुज की खाड़ी में एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद उस पर सवार 24 भारतीय नाविकों को भारतीय नौसेना ने बचाया। शुरुआती खबरों में जहाज पर हमले की आशंका जताई गई थी, हालांकि इसकी आधिकारिक… Continue reading होर्मुज में बचाए गए 24 भारतीय नाविक

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील ले जा रही लैडल (विशेष पात्र) में विस्फोट हो गया। इस घटना पर पीएम मोदी,… Continue reading विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत

ईरान में फ‍िर ब‍िगड़े हालात, भारत अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी

ईरान और इजरायल में एक बार फ‍िर शुरू हुई जंग के हालात को देखते हुए ईरान में भारतीय दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, जो भारतीय नागरिक ईरान में हैं उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकलने को कहा गया है।… Continue reading ईरान में फ‍िर ब‍िगड़े हालात, भारत अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी

पश्चिम बंगाल : फरार टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

पुलिस ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके के इस तृणमूल नेता को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया।  पुलिस के मुताबिक, उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता लाया जा रहा है।… Continue reading पश्चिम बंगाल : फरार टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को जारी किया नोटिस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम (ओएसएम) में हुई गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और सीबीएसई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून 2026 को तय की है। कांग्रेस की… Continue reading दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को जारी किया नोटिस

ईरान की मिसाइल बौछार के बाद इजरायल का पलटवार

ईरान की मिसाइल बौछारों के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया कि इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।  आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कुछ देर पहले इजरायली वायु सेना… Continue reading ईरान की मिसाइल बौछार के बाद इजरायल का पलटवार

विपक्ष की बड़ी बैठक आज

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की अहम बैठक सोमवार को होगी। राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेताओं के इकट्ठा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचीं। उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी शनिवार को ही दिल्ली आ गए थे।… Continue reading विपक्ष की बड़ी बैठक आज

logo