उपराष्ट्रपति बनने पर सीपी राधाकृष्णन को मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन को देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ।… Continue reading उपराष्ट्रपति बनने पर सीपी राधाकृष्णन को मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रूश सिंधु ने जीता ‘मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025’ का ताज

नागपुर शहर की होनहार मॉडल रूश सिंधु ने प्रतिभा और मेहनत के दम पर ‘मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ वे अब भारत का प्रतिनिधित्व ‘मिस इंटरनेशनल 2025’ प्रतियोगिता में करेंगी, जो 27 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होगी। रूश की यह… Continue reading रूश सिंधु ने जीता ‘मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025’ का ताज

भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार नेपाल जेलों से भागे कैदियों की संख्या 67 पहुंची

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की जेलों से भागे हुए कैदियों की गिरफ्तारी की संख्या 67 हो गई है।  सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पिछले 24 घंटों में 32 और भगोड़े नेपाली कैदियों को पकड़ा है। इन गिरफ्तार कैदियों में एक महिला भी शामिल है। नेपाल में चल रही अशांति के बीच जेल ब्रेक की घटनाओं… Continue reading भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार नेपाल जेलों से भागे कैदियों की संख्या 67 पहुंची

नेपाल में सुशीला कार्की के हाथों में सत्ता की ‘कमान’, अंतरिम सरकार की तैयारी तेज

नेपाल में जेन-जी के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से लेकर कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ युवाओं का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है।   शुक्रवार दोपहर तक नियुक्ति… Continue reading नेपाल में सुशीला कार्की के हाथों में सत्ता की ‘कमान’, अंतरिम सरकार की तैयारी तेज

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद खाली कराया गया परिसर

दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को धमकी भरा एक ईमेल मिला। ईमेल में दोपहर बाद विस्फोट होने की चेतावनी दी गई है। धमकी के बाद हाईकोर्ट का पूरा परिसर खाली करा दिया गया, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम मौजूद है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। … Continue reading दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद खाली कराया गया परिसर

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की… Continue reading सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

भाजपा ने कैसे मैनेज किए अतिरिक्त वोट?

उस बार उप राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष ऊपर से एकजुट रहा। ‘इंडिया’ ब्लॉक की किसी पार्टी ने ऐलान करके एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया। पहले ऐसा होता रहता था। क्षेत्र या किसी और आधार पर पार्टियां गठबंधन से बाहर जाकर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनाव में वोट करती रही हैं। इस… Continue reading भाजपा ने कैसे मैनेज किए अतिरिक्त वोट?

भाजपा ने सहयोगियों के पोलिंग एजेंट बनाए

भारतीय जनता पार्टी ने उप राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी बहुत बारीकी से की। उसके मुकाबले विपक्ष की तैयारी नहीं दिखी। विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी तैयारियों के समय विदेश चले गए थे और सीधे वोट डालने पहुंचे थे। तभी आम आदमी पार्टी के नेता उप राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के… Continue reading भाजपा ने सहयोगियों के पोलिंग एजेंट बनाए

बिहार में कांग्रेस अच्छी सीटें चाहती है

बिहार विधानसभा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने धीरे धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर  दिए हैं। दिल्ली में दो दिन हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह पिछली बार लड़ी 70 सीटों में ज्यादा समझौता करने के मूड में नहीं है। और दूसरी बात उसने यह साफ कर… Continue reading बिहार में कांग्रेस अच्छी सीटें चाहती है

भाजपा और अन्ना डीएमके में मतभेद

तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं और वहां का मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद संभाल रहे हैं। अन्ना डीएमके से तालमेल कराने वे खुद चेन्नई गए थे। अन्ना डीएमके को साथ लाने के लिए पार्टी के के अन्नमलाई को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया और अन्ना डीएमके से भाजपा… Continue reading भाजपा और अन्ना डीएमके में मतभेद

logo