भारत क्यों चीन से पिछड़ा?

Categorized as लेख

विडंबना है कि भारत में राष्ट्रवाद को “संकीर्णता” या “सांप्रदायिकता” कहा जाता है। चीन में क्षेत्रीय स्वायत्तता, मजहबी स्वतंत्रता, मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण या व्यक्तिगत आजादी जैसे मूल्य तबतक स्वीकार्य हैं, जबतक वे उसके व्यापक लक्ष्यों में सहायक है। अगर कोई भी तत्व चीन के मकसद में बाधा बनता है, तो उससे सख्ती से निपटा जाता है।

संदेह नहीं कि भारत तरक्की में चीन से बहुत पीछे है। और इसके तीन बड़े कारण हैं। एक— स्वतंत्र भारत अब भी औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों से जूझ रहा है, जो देश के नीतिगत निर्णयों और सार्वजनिक विमर्श को आज भी प्रभावित कर रहे हैं। दूसरा— आजादी के बाद से भारत वंशवादी राजनीति से ग्रस्त है, जो केवल कांग्रेस तक सीमित नहीं है। ऐसे दलों का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रहित न होकर जैसे-तैसे अपने संकीर्ण स्वार्थों की पूर्ति करना होता है, चाहे इसके लिए देश की संप्रभुता, सुरक्षा, एकता और अखंडता की भी बलि चढ़ानी पड़े। तीसरा— विदेशी वित्तपोषित तथाकथित आंदोलनों, प्रदर्शनों और एनजीओ से देश की विकास यात्रा और सुधार कार्यों को रोकने की कोशिशें होती रही हैं। जाति-मजहबी आधारित राजनीति, कृषि कानूनों का विरोध और नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भ्रामक अभियान आदि— ये सब इसी प्रवृत्ति के उदाहरण हैं।

वही चीन एक अपारदर्शी व्यवस्था है, जिसमें अधिनायकवादी साम्यवाद और बेलगाम पूंजीवाद का मिश्रण है। उसकी घरेलू-विदेश नीति (साम्राज्यवाद सहित) सभ्यतागत राष्ट्रवाद और विशुद्ध देशहित से प्रेरित है। अमेरिकी विद्वान एडवर्ड फ्राइडमैन के शब्दों में, “चीन आज एक दक्षिणपंथी, जनवादी और अधिनायकवादी राष्ट्रवादी मशीन है।” यह विडंबना है कि भारत में राष्ट्रवाद को “संकीर्णता” या “सांप्रदायिकता” कहा जाता है। चीन में क्षेत्रीय स्वायत्तता, मजहबी स्वतंत्रता, मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण या व्यक्तिगत आजादी जैसे मूल्य तबतक स्वीकार्य हैं, जबतक वे उसके व्यापक लक्ष्यों में सहायक है। अगर कोई भी तत्व चीन के मकसद में बाधा बनता है, तो उससे सख्ती से निपटा जाता है।

वर्ष 1985 में भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाएं लगभग समान स्तर पर थीं। तब चीन के सर्वोच्च नेता देंग शियाओपिंग थे, जिन्होंने 1978 से सुधारों की दिशा तय की। उनके बाद जियांग जेमिन (1989–2002), हू जिंताओ (2002–2012) और पिछले 13 वर्षों से शी जिनपिंग सत्ता में हैं। यानी पिछले 40 वर्षों में चीन के केवल चार शीर्ष नेता हुए, जिनके हाथ में देश का पूरा नियंत्रण रहा। इसके विपरीत भारत में इसी अवधि के दौरान नौ प्रधानमंत्री हुए। इनमें से कई का कार्यकाल अधूरा या निर्बल रहा। केवल राजीव गांधी (1984-89), पी।वी।नरसिम्हा राव (1991-96), अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) और नरेंद्र मोदी (2014 से अबतक) ने ही प्रभावी शासन दिया। वी.पी. सिंह (1989-90), चंद्रशेखर (1990-91), एच।डी।देवगौड़ा (1996-97) और आई।के। गुजराल (1997-98) की सरकारें केवल अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में उलझी रहीं।

डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल (2004-2014) स्वतंत्र भारत का सबसे भ्रष्ट कालखंड है। उन्हें दिशानिर्देश असंवैधानिक ‘राष्ट्रीय सलाहकार परिषद’ से मिलते थे, जिसका नेतृत्व तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी कर रही थीं और जिसमें ऐसे लोग शामिल थे, जिनका देशहित से कम, अपने वैचारिक एजेंडों (वामपंथी सहित) से सरोकार अधिक था।

वर्ष 2000 में चीन की अर्थव्यवस्था 1.2 ट्रिलियन डॉलर की थी, जो 2025 तक बढ़कर लगभग 19 ट्रिलियन डॉलर हो गई। यानी 25 वर्षों में 15 गुना वृद्धि। इसी अवधि में भारत की जीडीपी लगभग आधी ट्रिलियन से बढ़कर 4.1 ट्रिलियन डॉलर हो पाई— लगभग आठ गुना वृद्धि। फोर्ब्स पत्रिका ने 2019 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया था कि 1985 में चीन और भारत— दोनों की प्रति व्यक्ति आय (जीडीपी) 293 डॉलर थी। फिर चार दशक में इतना भारी अंतर कैसे आ गया? इसका एक कारण दोनों देशों के बांध निर्माण में देखने को मिल जाता है।

चीन ने यांग्त्जी नदी पर 22,500 मेगावाट क्षमता वाला ‘थ्री गॉर्जेस बांध’ लगभग एक दशक में पूरा कर लिया था। इससे 13 नगर, 140 कस्बे और 1,350 गांव डूब गए, तो लगभग 13 लाख चीनी विस्थापित हुए। भारत की गुजरात में सरदार सरोवर परियोजना, जिसकी क्षमता केवल 1,450 मेगावाट है और जिसने तुलमात्मक रूप से 178 गांवों के सीमित लोगों को प्रभावित किया— उसे पूरा होने में 56 वर्ष लगे। 1961 में पं।नेहरू ने इसका शिलान्यास किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में उद्घाटन।

इतना विलंब इसलिए हुआ, क्योंकि 1985 से मेधा पाटकर के नेतृत्व में ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ ने पर्यावरण-मानवाधिकार की दुहाई देकर परियोजना को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया था। इसमें भारतीय न्यायिक प्रक्रिया का भी दुरुपयोग किया गया। विडंबना यह रही कि बांध निर्माण रोकने वालों को देश-विदेश में नाम, सम्मान और पुरस्कार मिलते गए, यहां तक कि उनपर फिल्में भी बनीं। लेकिन जिन लाखों लोगों को पीने और सिंचाई के लिए नर्मदा के पानी का इंतजार था, वे दशकों तक उससे वंचित रह गए और वह यूं ही अरब सागर में बहता रहा।

यह साजिश सरदार सरोवर बांध तक सीमित नहीं है। वर्ष 2018 में स्टरलाइट कॉपर प्लांट (तूतीकोरिन) बंद ही हो गया था। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि एक वर्ष में भारत, जो विश्व के शीर्ष तांबा निर्यातकों में था, वह शुद्ध आयातक बन गया। यह स्थापित करता है कि पर्यावरण-मानवाधिकार पर भ्रमजाल कैसे भारतीय आर्थिकी को कमजोर करने के हथियार बनते हैं। बतौर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2012 में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र पर चल रहे विरोध के संदर्भ में कहा था— “अधिकांश एनजीओ जो अमेरिका से संचालित हैं, हमारे ऊर्जा कार्यक्रम से खुश नहीं हैं।”

ऐसी ही साजिश केरल के विझिंजम बंदरगाह आंदोलन में भी देखने को मिली थी। तब 2022 में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि यह विरोध “स्थानीय मछुआरों का नहीं बल्कि सुनियोजित आंदोलन” प्रतीत होता है। वर्ष 1984 में मार्क्सवादी नेता प्रकाश करात ने चेताया था कि विदेशी धन प्राप्त करने वाले सभी संगठनों की जांच होनी चाहिए।

क्या भारत और चीन के बीच विकास का अंतर समाप्त हो सकता है? क्या वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को पा सकता है? निसंदेह भारतीय इसे प्राप्त करने की क्षमता रखते है, क्योंकि भारत एक कालजयी सभ्यता है, जिसका वारिस होने के कारण स्वाभाविक रूप से उद्यमी, बुद्धिमान और परिश्रमी है। परंतु इसके लिए भारतीयों को अपने सभी निर्णय वंशवादी राजनीति और विचारधाराओं की झंझावत को भूलकर शुद्ध राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर लेने होंगे। क्या वर्तमान परिदृश्य में ऐसा संभव लगता है?


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo