गहलोत ने भाषण हटाने का आरोप लगाया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि सीकर में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से उनका भाषण हटा दिया गया। गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में में शामिल हुए। लेकिन कार्यक्रम में उनके शामिल होने को लेकर राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच विवाद हो गया। गहलोत ने गुरुवार सुबह एक ट्विट कर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से उनका तीन मिनट भाषण था, जिसे हटा दिया गया।

नड्डा चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए जयपुर पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जयपुर पहुंचे, जहां वह पार्टी संगठन की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।सांगानेर हवाई अड्डे से नड्डा सीधे मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय रवाना हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित पार्टी के अन्य नेता उनके साथ मौजूद थे।

logo